पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Numerous Errors Found During Investigation Suspension Of Medical Store Suspended

जांच के दौरान मिली ढेरों गड़बड़ियां , मेडिकल स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल|मनीषा मार्केट में स्थित मेसर्स पाटीदार मेडिकल स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर एसके रजक की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। पिछले दिनों मेडिकल स्टोरों की जांच के दौरान यहां पर ढेरों गड़बड़ियां मिली थी। इसके आधार पर लाइसेंस सस्पेंड किया गया है। कंट्रोलर रविंद्र सिंह ने बताया कि शहर के मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाओं की जांच और खरीदी बिक्री की जांच कराई जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड किया जा रहा है। एक महीने में पांच से ज्यादा मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई है। इसके बाद भी यहां पर रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट नहीं बैठ रहे हैं, उनके स्थान पर कर्मचारी दवाएं देने काम करते हैं।
खबरें और भी हैं...