- Hindi News
- National
- DHAVLI News Mp News Nutrition Campaign 62 Girls Tested For Hemoglobin 20 Animals Found
पोषण अभियान : 62 बालिकाओं का जांचा हीमोग्लोबिन, 20 एनिमिक मिली
धवली छात्रावास में हुआ कार्यक्रम
राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। बुधवार को बालिका छात्रावास धवली में एनीमिया स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 62 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। इसमें 20 बालिकाओं में खून की कमी मिली।
उन्हें भरपेट भोजन के साथ फलों का सेवन करने की समझाइश दी गई। बालिकाओं को आयरन की गोलियां देकर उसका नियमित सेवन करने की समझाइश दी गई। बालिकाओं को ओआरएस घोल का डेमो देकर उसका सेवन करने की सलाह दी गई। सामाजिक संस्था के बिटीओ राहुल बार्चे और पर्यवेक्षक ललिता जाधव ने स्वच्छता एवं पोषण जागरुकता पर बालिकाओं को जागरूक किया। छात्रावास की बालिकाओं को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान छात्रावास अधीक्षिका शिखा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम मौजूद रही।
प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ लेती बालिकाएं।