- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Nutrition Fortnight Will Be Celebrated Till 22 March
22 मार्च तक मनाएंगे पोषण पखवाड़ा
खंडवा | पोषण पखवाड़ा 8 से 22 मार्च तक मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रत्येक दिवस की अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन थीम के आधार पर जिला एवं परियोजना स्तर एवं आंगनवाड़ी स्तर पर किया जा रहा है। पोषण पखवाड़े के दौरान सामुदायिक आधारित गतिविधिया, एनिमिया कैंप, पोषण दौड़ एवं संवाद - युवा समूह की गतिविधियां पोषण जागरूकता, पति- पिता ससुर के साथ पोषण, संयुक्त गृह भेट, ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस दिवस का आयोजन, टीकाकरण, पोषण चौपाल चर्चा, बाल चौेपाल, पोषण सभा, ग्राम तदर्थ समिति की बैठक एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
महिला अधिकार जागरुकता रैली निकाली
मूंदी | ग्राम बांगरदा में शुक्रवार को केयर इंडिया संस्था द्वारा महिला अधिकार एवं जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई। बैनर, पोस्टर व नारों के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकार बताए गए। जल संरक्षण को लेकर भी समझाइश दी गई। रैली में संस्था के सावन कोहरे, जितेंद्र राठौर, जितेंद्र खाड़े, नसरीन परवीन, मनोज खर्जे, चंदू बाई सहित गांव की महिलाएं शामिल थीं।