- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Objection To Notification Of Landuse Change In Catchment Of Big Pond
बड़े तालाब के कैचमेंट में लैंडयूज बदलाव की अधिसूचना पर आपत्ति
भोपाल|टाउन एंड कंट्री प्लानिंग द्वारा बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया के ग्राम सेवनिया गौंड में 1.214 हैक्टेयर जमीन के लैंडयूज बदलाव की अधिसूचना पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। कंज्यूमर एंड ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन कमेटी के अध्यक्ष सतीश नायक ने टी एंड सीपी डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह को भेजे पत्र में कहा है कि कैचमेंट एरिया में इस तरह से लैंडयूज में बदलाव से तालाब के अस्तित्व पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कैचमेंट एरिया में खेती के अलावा कोई और भू उपयोग स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। नायक ने कहा कि मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी हो चुका है।