- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Officials Of Nhai Are Explaining The Nuances Of Fastag By Setting Up Camp
कैंप लगाकर फास्टैग की बारीकियां समझा रहे हैं एनएचएआई के अधिकारी**
सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन अब भी कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें फास्टैग के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। कई लोग ऐसे भी हैं, जो फास्टैग इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन उसके बारे में ज्यादा कुछ जानते नहीं हैं। लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए इंदौर में एनएचएआई कार्यालय अपने स्तर पर सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों के साथ कॉलोनियों में कैंप लगाकर फास्टैग की बारीकियां बता रहा है।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनीष असाटी ने बताया कि हम लोगों को फास्टैग मुहैया कराने के साथ ही उनकी परेशानियों का समाधान भी कर रहे हैं। हम फास्टैग कंपनियों के बात कर अलग-अलग कॉलोनियों में कैंप लगा रहे हैं। अब तक प्रशासनिक संकुल, शालीमार टाउनशिप सहित अन्य कॉलोनियों में 20 से ज्यादा कैंप लगा चुके हैं।
अन्य कई कॉलोनियों में कैंप लगाने की कवायद चल रही है। एनएचएआई के अधिकारियों ने फास्टैग कंपनियों से बात कर कॉलोनियों के आसपास कई हेल्प सेंटर भी खुलवा दिए हैं।