पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Old Vehicles Now Monitored To Fill Government Treasury

सरकारी खजाना भरने के लिए अब पुराने वाहनों पर नजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परिवहन विभाग की नाक के नीचे उसी के खजाने को करोड़ों रुपए चपत लग गई है। मामला पुराने और कंडम वाहनों से जुड़ा है। लोगों ने कई वर्षों तक बिना टैक्स दिए धड़ल्ले से वाहनों का व्यावसायिक उपयोग किया। इसके बाद कंडम वाहन कबाड़ियों को बेच दिए। प्रदेश में पिछले कई वर्षों से यह खेल चल रहा है। लेकिन नवागत परिवहन आयुक्त के सामने इन आंकड़ों की बाजीगरी का राज खुल गया। उन्होंने अधीनस्थों को कबाड़ हो चुके वाहनों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन अधिकारियाें को यह समझ नहीं आ रहा है कि कब से कब तक की सूची तैयार करें। अफसरों के अनुसार विभाग की टीमें वाहनों का टैक्स जमा नहीं करने वालों के घर पर भी दस्तक देंगी। >शेष पेज 2 पर

31 मार्च तक
का समय


जिन लोगों ने पुराने वाहनों का टैक्स नहीं भरा है, उन्हें 31 मार्च तक का समय दिया गया है। इसके बाद संबंधित आरटीओ और उनकी टीम मौके पर जाकर टैक्स वसूली करेंगी।
बी. मधु कुमार, आयुक्त,
परिवहन विभाग, मप्र

टीम घर जाकर
टैक्स वसूलेगी


जो वाहन मालिक टैक्स के पैसे जमा नहीं कर रहे हैं, हमारी टीम उनके घरों पर जाकर टैक्स वसूलेगी। यह वसूली तीन पहिया, चार पहिया, माल वाहक और यात्री वाहनों से की जाएगी।
संजय तिवारी,
आरटीओ, भोपाल

Âपरिवहन विभाग ने आय बढ़ाने का निकाला नया रास्ता, नए की जगह पुराने वाहनों को बनाया टारगेट

ऐसे समझें पूरा मामला**

परिवहन विभाग ने अपना राजस्व बढ़ाने के लिए नया तरीका खोजा है। अब वह पुराने वाहनों से टैक्स की वसूली करेगा। इसके लिए वाहन मालिकों का डाटा तैयार किया जा रहा है। पहलेे उन्हें टैक्स जमा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है। इसके बाद आरटीओ की टीम सीधे घर जाकर रोड टैक्स वसूलेगी। जो टैक्स नहीं देगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।**
खबरें और भी हैं...