पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rau News Mp News Olympic Quota For Eight Including Panghal And Maricom Our Best Performance

पंघाल और मेरीकॉम सहित आठ को ओलिंपिक कोटा, हमारा बेस्ट प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

2012 ओलिंपिक में भी हमारे 8 खिलाड़ियों ने कोटा हासिल किया था

वर्ल्ड नंबर-1 बाॅक्सर अमित पंघाल, सिमरनजीत कौर और एमसी मेरीकॉम ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। पंघाल पहली बार जबकि मेरीकॉम दूसरी बार ओलिंपिक में उतरेंगी। वर्ल्ड चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट अमित पंघाल ने एशियन क्वालिफायर के क्वार्टर फाइनल में फिलिपींस के कार्लो पालम को 4-1 से हराया। 52 किग्रा कैटेगरी में उतरे 23 साल के पंघाल ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर में भी पालम को हराया था। मेरीकॉम (51) ने क्वार्टर फाइनल में फिलिपींस की इरिश मेगनो को 5-0 से हराया। सिमरनजीत कौर (60) ने नंबर-2 मंगोलिया की नामुन को 5-0 से मात दी। अब तक हमारे 8 खिलाड़ियों ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ओलिंपिक के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हमारे 8+ बॉक्सर उतरे हैं। 2012 में सबसे ज्यादा 8 खिलाड़ियों को ओलिंपिक कोटा मिला था। इसके पहले विकास कृष्णन (69 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा), लवलीना (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा) और सतीश कुमार (+91 किग्रा प्लस) ने क्वालिफायर के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ कोटा हासिल किया था।

मनीष क्वार्टर फाइनल में हारे, लेकिन ओलिंपिक की आस बाकी

पंघाल ने कहा कि कोच ने मुझे जैसे बताया मैंने वैसा ही किया। तीनों ही राउंड में मैंने एक जैसा प्रदर्शन किया। पंघाल सेमीफाइनल में अब चीन के जियानगुआन हू से भिड़ेंगे। हू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट कजाखस्तान के साकेन को 5-0 से मात दी। पंघाल ने हू के बारे में कहा कि मैंने उन्हें एशियन चैंपियनशिप में हराया है। इस कारण मुझे उनके बारे में अच्छे से पता है। वहीं 63 किग्रा वेट कैटेगरी में मंगोलिया के चिनजोरिग बातारसुख ने मनीष को 3-2 से हराया। हालांकि अभी भी उनके ओलिंपिक में पहुंचने की उम्मीद खत्म नहीं हुई है। इस कैटेगरी से छह खिलाड़ियों को कोटा मिलना है। क्वार्टर फाइनल में हारे खिलाड़ियों के बीच मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन कर वे कोटा हासिल कर सकते हैं। वहीं महिला के 57 किग्रा वेट कैटेगरी में साक्षी चौधरी क्वार्टर फाइनल में हार गईं और कोटा हासिल नहीं कर सकीं। 19 साल की साक्षी को कोरिया की एम एजी ने 0-5 से हराया।

खबरें और भी हैं...