ओम सांई क्लब ने जीता ओपनिंग मैच
भोपाल | ओम सांई क्लब ने शक्ति क्लब को चार विकेट से हराते हुए महर्षि वाल्मीकि ट्रॉफी का उद्घाटन मैच जीत लिया है। बाबे आली मैदान पर रविवार को शक्ति क्लब ने 162 रन बनाए। रणवीर वैद्य ने 35 रन बनाए। विक्की ने 3 विकेट झटके। जबाव ओम सांई क्लब ने 15वें ओवर छह विकेट पर जरूरी रन बना लिए। नीरज ने 62 रन और विक्की ने 36 रन बनाए।