पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भजन संध्या 25 को, गायक देंगे भजनों की प्रस्तुतियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के आंवली रोड स्थित श्याम नगर में 25 मार्च को खाटू श्यामजी की भजन संध्या का आयोजन होगा। यहां विभिन्न आयोजनों के साथ आमंत्रित गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

खाटू श्याम समिति व भजन संध्या समिति के नीतेश बंसल ने बताया कि बाबा के परम भक्त सुमित मोदी की स्मृति व गुडी पड़वा के पावन अवसर पर 25 मार्च को श्याम नगर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। समिति के अर्पित महाजन ने बताया कि प्रसिद्ध भजन गायक संजय सेन सूरजगढ़, निशा द्विवेदी भोपाल व ओजश शर्मा सेंधवा अपनी सुमधुर आवाज में भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या में महिलाओं और पुरुषों की बैठक व्यवस्था अलग-अलग रहेगी। आयोजन समिति के सदस्य पामेश पाटीदार ने बताया कि भजन संध्या में भजनों के अलावा छप्पन भोग, इत्र केशर व पुष्प की वर्षा के साथ ही बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी।

खाटू श्याम बाबा का सज रहा दरबार।

समिति सदस्य बोले- ऐसी रहेगी व्यवस्था

समिति के पप्पू बंसल, अंशुल मोदी, योगेश चौहान व मनीष मल्लीवाल नेे बताया कि भजन संध्या रात 8 बजे से शुरू होगी जो देररात तक चलेगी। आयोजन स्थल पर भवती हनुमान मंदिर समिति की ओर से श्रोताओं के लिए नि:शुल्क चाय का स्टाल लगाया जाएगा। भजन संध्या का एसआर दर्शन पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इसके लिए पंडाल सजाया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य तैयारियां कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...