पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News On Seeking Mangalasutra Back Nandan Was Beaten Sister In Law Ate A Rat Killing Medicine

मंगलसूत्र वापस मांगने पर ननद ने पीटा, भाभी ने खा ली चूहा मार दवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुरहानपुर | ननद को एक साल पहले दिया मंगलसूत्र वापस मांगने की बात पर भाभी और ननद में विवाद हो गया। इस पर ननद ने भाभी की पिटाई कर दी। इससे गुस्साई भाभी ने चूहा मार दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में भर्ती खकनार की दसघाट निवासी अनिता पति अनिल ने बताया एक साल पहले ननद राधाबाई ने उससे पांच तोले का मंगलसूत्र लिया था। उसे कुछ परेशानी में रुपए की जरूरत थी। उसने मंगलसूत्र लेकर गिरवी रख दिया था। कहा था बाद में लौटा दूंगी लेकिन बाद में मांगने पर वह नहीं दे रही थी। शुक्रवार सुबह मंगलसूत्र मांगा तो वह विवाद करने लगी और मेरे साथ मारपीट की। इस बात से मुझे गुस्सा आया और मैंने चूहा मार दवा खा ली। ननद का विवाह हो चुका है और वह भी गांव में ही रहती है।
खबरें और भी हैं...