- Hindi News
- National
- Indore News Mp News On The Lines Of Birmingham Broke The Hoods Bollards At The 56 Shop Market For 525 Crores Police Chased
बर्मिंघम की तर्ज पर 5.25 करोड़ में संवरे 56 दुकान मार्केट में हुड़दंग, बोलार्ड तोड़ दिए; पुलिस ने खदेड़ा
ये गलत बात है... इंदौर के लोगों के लिए निगम ने तय समय में काम पूरा कर यह विश्वस्तरीय सुविधा दी, पर दूसरे ही दिन कुछ लोगों ने इसे बिगाड़ने की कोशिश की
लाइट एंड साउंड शो का ट्रायल : सोमवार रात निगमायुक्त और स्मार्ट सिटी सीईओ ने 56 दुकान पर लाइट एंड साउंड शो का भी ट्रायल किया। इसे अब उद्घाटन के समय चलाया जाएगा। उद्घाटन की तारीख पहले 15 मार्च तय की गई थी, जो सरकार में चल रही अस्थिरता के कारण टल गई है।
इंदौर | बर्मिंघम की फूड स्ट्रीट की तर्ज पर 5.25 करोड़ रुपए में संवारे गए 56 दुकान मार्केट का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ और वहां टूट-फूट शुरू हो गई है। मंगलवार काे होली पर पहुंचे हुड़दंगियों की टोली ने पूरे क्षेत्र में रंग फैला दिया। वहां लगे लाइट वाले बोलार्ड भी तोड़ दिए। निगम अधिकारियों को बाउंसर और पुलिस बुलाकर लोगों को खदेड़ना पड़ा। 8 मार्च की रात शुरू हुए 56 दुकान मार्केट को धुलेंडी पर रंग और हुड़दंग से बचाने के लिए बंद रखा गया था। इसके बावजूद युवा वहां पहुंच गए। सेल्फी और मस्ती के बीच कुछ लाेगाें ने वहां लगे सजावटी सामानों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका पता चलते ही निगम ने बाउंसर भेजे अाैर पुलिस भी बुलाई। पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया। लाइट वाले तीन-चार बोलार्ड उखड़े मिले।