पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News One Lakh Investors Of Indore Drown 500 Crore In A Day

इंदौर के एक लाख निवेशकों के एक दिन में 500 करोड़ डूबे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर | शेयर बाजार की गिरावट ने इंदौर के निवेशकों को भी हिलाकर रख दिया। शेयर बाजार में सीधे और म्युचुअल फंड से निवेश करने वाले एक लाख से ज्यादा सक्रिय निवेशक हैं, जिनके बाजार में दस हजार करोड़ से अधिक लगे हैं। सोमवार को गिरावट से इसका वैल्यूएशन करीब 500 करोड़ कम हो गया। वहीं, 1 जनवरी से अब तक हुई गिरावट की बात करें (14.53%) तो इंदौर के निवेशक 1500 करोड़ गंवा चुके हैं। शेयर बाजार विशेषज्ञ तेजपाल सलूजा ने बताया कि शेयर बाजार में हलचल से शहर के निवेशकों में चिंता देखी गई और लगातार फोन आते रहे। इस गिरावट से कोई बच नहीं पाया। ब्लू चिप जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर भी गिर गए। विशेषज्ञों का कहना है कि इस गिरावट में म्युचुअल फंड के जरिए हर माह सिस्टेमेटिक निवेश बेहतर रहता है, जिससे गिरावट के समय उसे अधिक शेयर मिल जाते हैं, जो बाजार के बढ़ने पर रिकवर करने में
मदद करेंगे। गिरावट से वायदा कारोबार भी अछूता नहीं रहा। वस्तु बाजार में सोयाबीन, सोया तेल, हल्दी, जीरा, कपास्या खली, ग्वार, ग्वारगम मंदी सर्किट की चपेट में आ गए।
वायदा कारोबार में इतनी बड़ी मंदी पहली बार देख गई है।
खबरें और भी हैं...