पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News One Thousand Policemen Deployed Action Taken If Ramraj Flew Over A Moving Vehicle

एक हजार पुलिसकर्मी तैनात, चलती गाड़ी पर रामरज उड़ाया तो कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली और रंगपंचमी को लेकर पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एक हजार जवानों का फोर्स पूरे शहर में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त रूप से तैनात होगा। हुड़दंगी, नशाखोरी कर उत्पात मचाने और रामरज को चलती गाड़ी पर उड़ाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र ने बताया प्रमुख इलाकों में विशेष पुलिस चेकिंग पॉइंट लगाएंगे। जेल से छूटे बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक व बाउंड ओवर की कार्रवाई की जा रही है। रविवार रात खजराना, आजाद नगर, चंदन नगर, द्वारकापुरी, परदेशीपुरा, बाणगंगा, तुकोगंज, राजेंद्र नगर, भंवरकुआं इलाके में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया और गुंडे-बदमाशों पर कार्रवाई की।

खबरें और भी हैं...