नए सत्र से सभी कॉलेजाें में अाॅनलाइन एडमिशन
भाेपाल| प्रदेश के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में अगले सत्र से ऑनलाइन एडमिशन होंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ई-प्रवेश प्रक्रिया स्नातक स्तर पर 11 मई से तथा स्नानकोत्तर स्तर पर 21 मई से तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य दो चरणों में केन्द्रीयकृत कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) प्रस्तावित होगी। आवेदक रजिस्ट्रेशन के समय अधिकतम 9 के स्थान पर 15 महाविद्यालयों/ पाठ्यक्रमों का चयन कर च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के प्राचार्यों को समय-सीमा में परीक्षाएं करने तथा परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं।