पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Organic Fruits Vegetables Spices Goods Exchange In More Than 25 Stalls

25 से ज्यादा स्टॉल्स में जैविक फल, सब्जियां, मसाले, सामान की अदला-बदली का मौका भी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैविक जीवन

क्या आज खाना खाते वक्त आपको यह चिंता सताई कि सब्जियों, फलों या दाल में केमिकल्स तो नहीं हैं? पिछले एक साल से लोगों के ऐसे ही डर दूर कर रही है भोपाल की जैविक किसान मंडी- अनंत मंडी। इसके एक साल पूरे होने पर गांधी भवन में दो दिन का अनंत महोत्सव आयोजित किया गया है। महोत्सव की शुरुआत शनिवार दोपहर 12 बजे हुई, जिसमें रीडिंग कॉर्नर, अदला-बदली, जैविक व्यंजनों के स्टॉल लोगों को आकर्षित करते रहे।

यहां 25 से ज्यादा स्टॉल्स लगाए गए हैं, जिनमें जैविक सब्जियां, दाल, अनाज, डेयरी प्रोडक्ट, मसाले, तेल, शहद, खाद, साबुन, शैम्पू आदि मिल रहा है। इस कार्यक्रम में जैविक खेती कर रहे किसानों और उपभोक्ताओं को एक प्लेटफॉर्म पर साथ लाया गया, जिससे लोग स्वस्थ खाद्य पदार्थ आसानी से खरीद पाएं। यहां किसानों की ओर से लाया गया तुअर/चना दाल 120 रुपए प्रति किलो, चावल 120 रुपए प्रति किलो, दलिया 70 रुपए प्रति किलो, ग्राउंडनट ऑयल 220-250 रुपए प्रति लीटर के रेट पर उपलब्ध है।

स्वैप मार्केट: घरों में आमतौर पर जो कपड़े, किताबें, रसोई का सामान पुराने हो जाते हैं और हमारे काम नहीं आते, वो या तो फेंक दिए जाते हैं या किसी को दे दिए जाते हंै। अनंत महोत्सव में आकर आप इन चीजों की अदला-बदली कर सकते हैं। कोई सामान देकर जो जरूरी लगे वो सामान ले सकते हैं।
खबरें और भी हैं...