भगवानपुरा | गांव में शनिवार सुबह से ही युवाओं में रंग पंचमी का उल्लास नजर आया। युवाओं की टोली गलियों में निकली और अपने दोस्तों को घरों से निकालकर रंगों से सराबोर किया। कुछ दोस्तों ने भाग की कोशिश की लेकिन टोली ने इसे सफल नहीं होने दिया। बच्चों ने भी पिचकारी में रंग भरकर मस्ती की।