पेंटिंग बनाने वाली टीम में शामिल थे जिले के युवक-युवती
स्वच्छता का संदेश देने के लिए इंदौर में 6 हजार पुरानी जींस पैंट की कटिंग कर 10 हजार वर्गफीट में पेंटिंग बनाई। वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया। इसे बनाने वाली 100 कलाकारों की टीम में जिले के युवक-युवती भी शामिल थे। इन्होंने पेंटिंग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर जिले का नाम रोशन किया है।
इंदौर के निजी कॉलेज ग्राउंड पर ये पेंटिंग 1 मार्च को बनाई थी। इसे बनाने के लिए गठित की गई 100 लोगों की टीम में बड़वानी के अमित नगर निवासी अरुण पटेल और पानसेमल निवासी प्राची शर्मा शामिल थीं। इन्होंने बताया पेंटिंग बनाने में 24 घंटे का समय लगा। इसे लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया है। यह पेंटिंग इंटरनेशनल कलाकार साहिल लहरी के मार्गदर्शन में बनाई गई। इस पेंटिंग को बनाने का मुख्य उद्देश्य देश में चल रहे स्वच्छता अभियान के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
6 हजार पुरानी जींस पैंट से बनाई राजबाड़ा की पेंटिंग।
ऐसे बनाई पेंटिंग, आप भी बना सकते हैं
10 हजार वर्गफीट में पेंटिंग बनाने के लिए सबसे पहले उस स्थान की ड्रोन से फोटो ली गई, जहां पर पेंटिंग बनाई जानी है। इसके बाद मैदान में राजबाड़ा व आसपास के क्षेत्र का लेआउट डाला गया। फिर पुराने जींस पैंट की कटिंग कर लेआउट के अनुसार जमाया गया। जींस पैंट के टुकड़े उड़े नहीं, इसके लिए छोटे-छोटे पत्थरों का उपयोग किया गया। युवक-युवती ने बताया पेंटिंग तैयार करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से 15 दिन में 6 हजार नीले, काले और सफेद रंग की पुरानी जींस पैंट एकत्रित की गई।
प्राची शर्मा
अरुण पटेल