नयापुरा में पंचकल्याणक महोत्सव 14 अप्रैल से
भोपाल| पार्श्वनाथ जैन मंदिर नयापुरा,कोलार में 14 अप्रैल से आचार्यश्री विद्या सागर महाराज के शिष्य मुनिश्री कुुंथु सागर व ऐलकश्री सिद्धांत सागर के सानिध्य में मज्जिनेन्द्र पंचकल्याण जिन बिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। इसके साथ विश्व शांति महायज्ञ किया जाएगा व रथफेरी निकाली जाएगी।