पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Pankaj Kapoor Makrand Deshpande Sharman Joshi Shekhar Suman To Appear On Stage

पंकज कपूर, मकरंद देशपांडे, शरमन जोशी, शेखर सुमन दिखेंगे मंच पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

For Art Lovers

कब कौन से नाटकों का मंचन


21 मार्च

नाटक: राजू राजा राम और मैं

निर्देशक: केदार शिंदे

अभिनेता: शरमन जोशी, राजेश सिंह, राजेश भोसले

क्या खास: एक अमीर उद्योगपति मदन का कत्ल उसकी बीवी के हाथों हो जाता है। कन्फ्यूजन तब पैदा होता है जब मदन के तीन हमशक्ल प्रकट हो जाते हैं।

22 मार्च

नाटक: एक हां

निर्देशक: रंधीर रंजन रॉय

अभिनेता: शेखर सुमन, सुचित्रा कृष्णमूति, नेहा कारगेती

क्या खास: मंटो की जिंदगी कश्मीरी जर्नलिस्ट वजीरा की नजर से। टोबा टेक सिंह, काली सलवार जैसी मंटो की कहानियां मंच पर जीवंत होती हैं।

23 मार्च

नाटक: दोपहरी

निर्देशक: पंकज कपूर

क्या खास: लखनऊ की अम्मा बी की कहानी बयां करेंगे पंकज कपूर। अम्मा बी की जिंदगी अकेलेपन से होते हुए खुद को खोजने का सफर तय करती है।

24 मार्च

नाटक: मिस ब्यूटीफुल

निर्देशक: मकरंद देशपांडे

अभिनेता: मकरंद देशपांडे, अहलम

क्या खास: बेटे की शादी हो जाए तो मां-बाप खुश होंगे। लेकिन लड़का चाहता है शादी के पीछे मां-बाप अपनी बढ़ती उम्र का हवाला न दें।

25 मार्च

बैंड सैम कलेक्टिव ग्रुप का कंसर्ट होगा।

27 मार्च

नाटक: आगरा बाजार

निर्देशक: हबीब तनवीर

क्या खास: आगरा में ककड़ी बेचने वाले की कहानी, जो माल बिकवाने के लिए नाजिर से कविता लिखवाता है।

शरमन जोशी

शेखर सुमन

मकरंद देशपांडे

पंकज कपूर

शहर के कला प्रेमियों के लिए मार्च का अंतिम सप्ताह बहुत खास रहने वाला है। दरअसल रवींद्र भवन सभागार में 21 मार्च से पहली बार इंडी मून आर्ट फेस्टिवल 2020 का आयोजन होगा। इसमें फिल्म और थियेटर जगत की नामचीन हस्तियां मंच पर नजर आएंगी। 27 मार्च तक चलने वाले इस समारोह का शुभारंभ 21 मार्च को शाम 7.30 बजे होगा। सभी नाटकों में प्रवेश के लिए सहयोग राशि रखी गई है।

यह जानकारी रंगा थिएटर ग्रुप के फाउंडर मेंबर बीजोन के मंडल ने बुधवार को दी। नाटक से पहले हर दिन दोपहर 3 बजे ओपन माइक और शाम 5.30 बजे से परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंकज कपूर, मकरंद देशपांडे, शरमन जोशी, सुचित्रा कृष्णामूर्ति, अहलम खान, नागेश भोंसले आदि शामिल होंगे।
खबरें और भी हैं...