पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पराग ने निभाए 16 किरदार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर . भोपाल

शहीद भवन में रविवार को नाटक बंटवारा का मंचन हुआ। मुंशी प्रेमचंद और सआदत हसन मंटो लिखित इस नाटक का निर्देशन पराग दुबे ने किया। यह एकल प्रस्तुति रही, जिसमें पराग ने 16 किरदार निभाए। इससे पूर्व यह नाटक मुंबई, बेंगलुरू और भोपाल में 74 बार मंचित हाे चुका है।

बंटवारा में दो कहानियां हैं। पहली कहानी दो भाइयों की है। दोनों भाई बंटवारे के पहले लाहौर में रहते थे। नाटक में हास्य के लिए दिखाया गया किस तरह इम्तिहान में छोटा भाई पास हो जाता है और बड़ा भाई फेल हो जाता है। दोनों भाई बंटवारे में बिछड़ जाते हैं। दूसरी कहानी एक पागलखाने में रहने वाले पागल बिशन सिंह की है। वह हिंदुस्तान का बंटवारा होने की वजह से बेचैन रहने लगता है। बिशन सिंह अन्य पागलाें व डॉक्टर अाैर स्टाफ से पूछता है कि टोबा टेक सिंह कहां है? उसे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है। अंत में पता चलता है कि बिशन सिंह, टोबा टेक सिंह का रहने वाला होता है और वो अपना शहर छाेड़कर जाना नहीं चाहता है।

खबरें और भी हैं...