पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Passengers Should Note Now Trains Will Stop On Platform Number 6 Only After December

यात्रीगण ध्यान दें... अब प्लेटफार्म नंबर-6 पर दिसंबर के बाद से ही ठहरेंगी ट्रेनें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 का निर्माण बजट नहीं मिलने के कारण रुक गया है। प्लेटफार्म सहित अन्य यात्री सुविधाओं के लिए दो करोड़ रुपए की आवश्यकता है। बजट के अभाव में प्लेटफार्म निर्माण की डेडलाइन जून 2020 तक बढ़ा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक 3.38 करोड़ की लागत से प्लेटफार्म सहित यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग हाल व टिकट काउंटर का निर्माण किया जाना था। रेलवे ने वेटिंग हाल और टिकट काउंटर से पहले प्लेटफार्म-6 के निर्माण को तव्वजो दी लेकिन वह भी राशि के अभाव में समय पर पूरा नहीं हो सका। निर्माण कार्य की निगरानी करने वाले अधिकारियों ने बताया प्लेटफार्म पर सिविल वर्क 80 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। जबकि रेलवे ट्रैक के निर्माण को लेकर सुरक्षा विभाग के आदेश का इंतजार है। प्लेटफार्म पर सिविल वर्क जून- 2020 तक पूरा होने की संभावना है। दिसंबर-2020 से पहले प्लेटफार्म पर ट्रेनों का ठहराव होने लगेगा।

जून-2020 तक प्लेटफार्म निर्माण की डेडलाइन बढ़ाई, 20 प्रतिशत बचा है काम

प्लेटफार्म का आधा बेस बनाने के बाद काम रोक दिया गया। साइड की पटरी भी उखाड़ी जानी है।


टिकट काउंटर के लिए सरकारी भवन तोड़े, निजी छोड़े

टिकट काउंटर सहित यात्री प्रतीक्षालय व वाहन स्टैंड के लिए प्लेटफार्म नंबर-6 के पीछे से 20 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए जाने हैं। रेलवे ने अभी तक केवल सरकारी भवनों को ही तोड़ा, जबकि निजी अतिक्रमण को छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक शहर में रेलवे की जमीन पर 890 लोगों ने कब्जा कर रखा है। प्लेटफार्म नंबर-6 से लेकर घासपुरा मालगोदाम, छाेटी लाइन अाैर चिड़िया मैदान पर सरकारी क्वाटर्स की आड़ में अतिक्रमण जमे हुए हैं।

पार्सल ऑफिस की शिफ्टिंग अटकी, बस स्टैंड के सामने बन रहा हॉकर्स जोन

बस स्टैंड के सामने टंकी के पास पार्सल ऑफिस की शिफ्टिंग भी रुक गई है। क्योंकि बस स्टैंड के सामने पुराने रेलवे ब्रिज की जगह पर नगर निगम हॉकर्स जोन बना रहा है। जिसके कारण रेलवे के क्षेत्र विस्तार का काम खटाई में पड़ गया। प्लेटफार्म नं-5 के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया बढ़ाने का प्रस्ताव है। जिसमें रेलवे ने सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों को प्लेटफार्म से बाहर आने के लिए तीन गेट बनाने का जिक्र किया था।
खबरें और भी हैं...