पाटन के एसडीअाेपी रहे पाठक काे रिमांड पर लिया
जबलपुर | पाटन में एसडीओपी रहे एसएन पाठक को लोकायुक्त पुलिस ने अाय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पाठक वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं। लाेकायुक्त पुलिस ने शनिवार काे उनके जबलपुर, भोपाल एवं बनारस स्थित आवासों पर छापेमारी की थी। इसमें एक करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति उजागर हुई है। बनारस स्थित घर से दस लाख रुपए के जेवर मिले हैं। जो मकान है उसका बाजार मूल्य करीब 60 लाख रुपए है। इसके अलावा दस लाख रुपए के वाहन एवं अन्य सामान, नकद 64 हजार रुपए, बरेला से निवास मार्ग पर .79 डिसमिल जमीन, बैंक में लाखों रुपए के साथ-साथ जबलपुर स्थित सरकारी आवास में दो लाख रुपए का घरेलू सामान मिला है।