पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस से बचने के लिए हुआ शांति विधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सांवेर रोड स्थित तीर्थोदय प्रतिभा स्थली में शनिवार को आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रवचन हुए। उनके सान्निध्य में कोरोना वायरस से निदान के लिए सुबह 7 बजे दयोदय चेरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा यहां शांति विधान का आयोजन किया गया। रविवार को शहर के कई दिगंबर जैन मंदिर में शांति विधान के आयोजन मंदिर समितियों द्वारा किए जाएंगे।

आचार्यश्री ने प्रवचन में कहा- इन दिनों पूरा विश्व कोरोना वायरस से दहशत में है। इससे खतरनाक राग-द्वेष का वायरस होता है। यह वायरस जो है, वायरलेस ही होता है। राग-द्वेष करेंगे तो पक्का आंख बंद भी कर लो, रात को सो भी जाओ तो भी राग-द्वेष की परिणित चलती रहती है। अब कैसे बचोगे? चाहे शांति विधान करो या अशांति विधान करो। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

रेवती रेंज स्थित प्रतिभा स्थली में आचार्यश्री के प्रवचन में सैकड़ों समाजजन शामिल हुए।
खबरें और भी हैं...