- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Pediatrician Of Pc Sethi Hospital Has Not Received Salary For Five Months Notice Of Quitting Job
पीसी सेठी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ को पांच माह से नहीं मिला वेतन, नौकरी छोड़ने का दिया नोटिस
सरकारी अस्पतालों में समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण डॉक्टर नौकरी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। शहर के एकमात्र स्वास्थ्य विभाग के अस्पताल में सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) बनाई गई, जहां नेशन हेल्थ मिशन के तहत ( एनएचएम) पांच शिशु रोग विशेषज्ञों को नियुक्त किया गया, लेकिन इनमें से एक डॉक्टर को पांच महीने से वेतन नहीं मिला। मामला पीसी सेठी अस्पताल का है। तंग आकर डॉक्टर ने नौकरी छोड़ने का नोटिस अस्पताल प्रबंधन दे दिया।
जिले में और भी डॉक्टर, जिन्हें वक्त पर वेतन नहीं
ऐसा नहीं है कि तंग आकर डॉक्टर में सीधे इस्तीफा दिया है। दरसअल, पिछले दिनों जब स्वास्थ्य आयुक्त ने शहर के अस्पतालों का मुआयना किया तब भी डॉक्टर ने अपनी समस्या बताई थी। वेतन नहीं मिलने की बात पता चलने पर आयुक्त ने भी जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। तब पता चला कि जिले में और भी कई ऐसे लोग हैं जिन्हें समय पर वेतन नहीं मिला है। इस पर आयुक्त ने तुरंत वेतन जारी किए जाने के निर्देश भी दिए थे। बावजूद वेतन की समस्या दूर नहीं हो पाई।
इधर, नर्स को सात माह से नहीं मिली तनख्वाह
पीसी सेठी अस्पताल में ही नियमित सेवा वाली नर्स को भी सात महीने से वेतन नहीं मिला। संविदा आधार पर नौकरी पर करने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण आक्रोश पनप रहा है।