पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badwani News Mp News Penalty Of Rs 1500 Imposed For Delay In Disposal Of Janmitra Yojana Camp Application

जनमित्र योजना शिविर के आवेदन के निराकरण में देरी होने पर लगाया 1500 रुपए जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जनमित्र योजना के तहत लगे शिविर में आए आवेदन के निराकरण में देरी होने पर कलेक्टर अमित तोमर ने संबंधित अधिकारी पर 1500 रुपए का जुर्माना लगाकर उक्त राशि संबंधित 6 आवेदकों को दिलवाई है।

कलेक्टोरेट कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार नगर परिषद अंजड़ के वार्ड क्रमांक 15 के इरफान, जूनेब, सुरेंद्र, रेवि रेवजी, रफीक हुसैन व वार्ड क्रमांक 7 के हीरालाल ने खाद्य विभाग को पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने का आवेदन दिया था। इसका निराकरण समय पर न करने पर संबंधित खाद्य विभाग के अधिकारी हेमंत मंडलोई पर 1500 रुपए का जुर्माना लगाया गया था। गुरुवार को जिला पंचायत में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी से जुर्माने की उक्त राशि के चेक वसूल कर संबंधित 6 आवेदकों के परिजनों को 250-250 रुपए
के चेक सौंपे।

आवेदकों को चेक देते कलेक्टर अमित तोमर।
खबरें और भी हैं...