पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Pension Put Into Tension Closed For Three Months Circling The Office

पेंशन ने डाला टेंशन में, तीन माह से बंद है; कार्यालय के लगा रहे हैं चक्कर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रूरल इलेक्ट्रिक काे-अाॅपरेटिव साेसायटी, भूमि विकास बैंक, काे-अाॅपरेटिव बैंक के 100 से अधिक सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियाें काे तीन महीने से पेंशन नहीं मिली है। एक साल तक पेंशन देने के बाद इसे अचानक बंद कर दिया गया। पेंशन राशि नहीं मिलने से यह पेंशनधारी अार्थिक रूप से परेशान हैं। एक पेंशनर्स ने कहा- इस संबंध में इंदौर में एक महिला अधिकारी से बात की तो वे बोले आपसे रिकवरी होनी है, इसलिए पेंशन रुकी है।

रूरल इलेक्ट्रिक काे-अाॅपरेटिव साेसायटी पंधाना के सेवानिवृत्त कर्मचारी शरद साेहनी ने बताया साेसायटी बिजली कंपनी की एक शाखा है, जिसमें उनके जैसे 25 से अधिक कर्मचारी-अधिकारी हैं, जाे पेंशनधारी थे। सभी काे नई पेंशन नीति के अनुसार साल 2019 में जनवरी से दिसंबर तक 10 हजार 156 रू. प्रतिमाह पेंशन मिली, इसके बाद जनवरी 2020 से साेसायटी द्वारा सभी काे अचानक पेंशन देना बंद कर दिया गया। इसकी सूचना भी किसी पेंशनधारी काे नहीं दी गई। साेहनी ने बताया इसके अलावा भूमि विकास बैंक, काे-अाॅपरेटिव बैंक के भी कई कर्मचारी-अधिकारी एेसे हैं, जिनकी पेंशन उनके साथ बंद कर दी गई। पेंशन देने का काम कर्मचारी भविष्य निधि द्वारा किया जाता था।

3.23 लाख रु. जमा करवाकर शुरू कराई थी पेंशन

अारईसीएस के सेवानिवृत्त कर्मचारी लखन राठाैर, बीपी श्रीवास्तव, नरहरि अस्ते, श्रीराम व्यास, शरद साेहनी ने बताया साेसायटी से सेवानिवृत्ति के बाद 58 साल की उम्र से पेंशन शुरू हुई। कर्मचारियाें की पेंशन 1941 रुपए से शुरू हुई थी। कम पेंशन मिलने पर कर्मचारियाें ने सुप्रीम काेर्ट में केस लगाया था, जिस पर अादेश के बाद हमने साेसायटी में 3.23 लाख रुपए डीडी के माध्यम से जमा कराए। इसके बाद नई पेंशन नीति के तहत उन्हें 10 हजार 158 रुपए पेंशन शुरू हुई अाैर 6 लाख 23 हजार रुपए का एरियर भी मिला। एक साल पेंशन देने के बाद उसे अचानक बंद कर दिया गया।

अब रिकवरी की बात कर रहे अधिकारी

पंधाना के पेंशनर्स सुदामा प्रसाद श्रीवास ने बताया फरवरी में क्षेत्रीय अायुक्त, इंदाैर काे निवेदन पत्र भेजा गया था, लेकिन इसका जवाब अब तक नहीं आया। फोन पर बात करने पर अधिकारी कहते हैं कि दूसरी जगह से जानकारी लीजिए। गुरुवार को इंदौर के भविष्य निधि कार्यालय मेंे फोन लगाया तो एक महिला अधिकारी ने बताया आपकी पेंशन तब तक बंद रहेगी, जब तक रिकवरी नहीं होगी। आप लोगों को हायर पेंशन मिल रही थी, जो नहीं मिलनी थी।

तकनीकी समस्या के कारण रुकी पेंशन

सुनील किल्लेदार, सहायक अायुक्त, कर्मचारी भविष्य निधि

खबरें और भी हैं...