- Hindi News
- National
- Indore News Mp News People Arrived In Delhi For One And Half Month In Myh People Came To Delhi To Find Missing Family
एमवायएच में डेढ़ माह से भर्ती महिला पहुंची बेटी के पास लापता परिजन को ढूंढने आए लोगों ने दिल्ली पहुंचाया
दिल्ली में रहने वाली बेटी के घर जाने के लिए निकली 56 वर्षीय महिला सड़क हादसे में घायल होने के बाद डेढ़ महीने से एमवाय अस्पताल में परेशान हो रही थी। उसे रतलाम में एक बाइक ने टक्कर मार दी। वह रातभर सड़क पर जख्मी पड़ी रही। अगले दिन उसे अस्पताल भेजा। वहां से इंदौर रैफर किया। तब से बेटी का पता बताती रही, लेकिन मदद नहीं मिली। कुछ लोगों ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी। उन्होंने रुचि नहीं दिखाई। इसी दौरान लापता रिटायर्ड अफसर को खोजते हुए उनके परिजन दिल्ली से आए। तब महिला की जानकारी लगी तो उन्होंने उसे घर भिजवाया।
गुजरात के धंधुका की रहने वाली नंदा डेढ़ महीने पहले दिल्ली के रघुवीर नगर में रहने वाली बेटी संगीता के यहां ट्रेन से जा रही थीं। रतलाम में ट्रेन बदलने के लिए उतरीं। इसी दौरान उसे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। नंदा रातभर वहीं जख्मी पड़ी रहीं। अगले दिन लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, वहां से डॉक्टर ने उन्हें एमवायएच भेज दिया। तब से वह बेटी के घर का एड्रेस बता रही थी।
बेटी बोली - मैं भी उनके लिए परेशान
इधर, दिल्ली के रिटायर्ड अफसर रामविलास शंखवार को खोजने छोटे भाई अशोक और इंदौर के समधी राजेश शाक्यवार निकले। जब वे एमवायएच पहुंचे तो वार्ड की एक नर्स ने कहा कि यदि आप दिल्ली के हैं तो एक महिला की मदद कर सकते हैं। वह खुद को दिल्ली का बता रही है, लेकिन कोई उसे घर नहीं पहुंचा रहा है। इस पर दोनों ने महिला से बात की। उसने बताया कि बेटी संगीता रघुवीर नगर में 460-बी में रहती है। अशोक ने रघुवीर नगर में रहने वाले अपने दोस्त को उस पते पर भेजा तो वहां संगीता मिली। उसने कहा वह भी उन्हें खोज रही है।
नंदा बेन।