पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News People39s Flyover Will Not Be Completed This Month Too One Lane Will Be Ready

इस माह भी पूरा नहीं हो पाएगा पीपल्याहाना फ्लायओवर, एक ही लेन हो पाएगी तैयार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अप्रैल का महीना भी लग जाएगा

प्रोजेक्ट इंचार्ज सुभाष दास ने बताया कि हम 31 मार्च तक ब्रिज पूरा करने का प्लान लेकर चल रहे थे लेकिन काम बाकी है। एक लेन ही पूरी हो सकेगी। दूसरी लेन की स्लैब डालना बाकी है और पांच गर्डर भी लांच करना बचे हैं। इसमें अप्रैल का महीना भी लग ही जाएगा। अभी लेबर होली की छुट्‌टी पर हैं।

इंदौर | पीपल्याहाना फ्लायओवर दो बार समय सीमा बढ़ाने के बावजूद इस महीने भी पूरा नहीं हो सकेगा। इसकी एक लेन ही पूरी हो सकेगी, जबकि दूसरी लेन की स्लैब का काम और पांच गर्डर लांच होना बाकी है। 28 दिन लोड टेस्ट के भी लगेंगे।

पीपल्याहाना फ्लायओवर अक्टूबर 2019 में ही पूरा हो जाना था, लेकिन बारिश लंबी चलने से इसकी समय सीमा दिसंबर तक बढ़ी। फिर मार्च 2020 की तारीख तय की। अगस्त 2019 में कंपनी की टीम ने पहला गर्डर लांच किया था। 850 मीटर लंबे ब्रिज में कुल 72 गर्डर हैं। एक गर्डर का वजन 82 टन, चौड़ाई दो मीटर है। अभी बंगाली चौराहे से मूसाखेड़ी की तरफ जाने वाली लेन का काम ही पूरा होने की स्थिति में है। इसे 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आईडीए सीईओ विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि फ्लायओवर को लेकर कई व्यावहारिक दिक्कतें आईं। इसके कारण काम लेट हो गया। एप्रोच रोड का सीमेंटीकरण चल रहा है और नीचे की रोटरी की दीवारें भी उठना शुरू हो गईं हैं। हमारी कोशिश हैं कि 15 अप्रैल तक इसे पूरा करवा सके। इसके साथ ही सेंटरिंग हटने के बाद लोड टेस्ट में भी 28 दिन लगेंगे।
खबरें और भी हैं...