राधा-कृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका पेश की
इंदौर| बिचौली मर्दाना स्थित वैष्णव धाम में फाग महोत्सव मनाया गया। जागृति महिला मंडल द्वारा श्रीकृष्ण व राधा पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने श्रीकृष्ण व राधा पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। मंडल की विनोद अहलूवालिया ने बताया सभी भक्तों ने जल-ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षित बालिका-शिक्षित समाज का संकल्प लिया।