- Hindi News
- National
- Pati News Mp News Petrol Tanker Did Not Come Due To Holiday For Two Days Crowd At Second Pump
दो दिन छुट्टी के कारण नहीं आया पेट्रोल टैंकर, दूसरे पंप पर रही भीड़
पेट्रोल पंप बंद रहने से परेशान हुए लोग
शहर में पाटी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप शनिवार को बंद रहा। पेट्रोल नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशान पाटी की ओर जाने वाले लोगों की हुई। पेट्रोल नहीं मिलने पर उन्हें राजघाट रोड स्थित पंप पर जाना पड़ा। शहर में 7 पंप है। लेकिन शनिवार को रंगपंचमी होने के कारण कुछ पंप बंद रहे।
पंप के कर्मचारियों ने बताया दो दिन की छुट्टी आने के कारण पेट्रोल का टैंकर नहीं आया। वहीं पेट्रोल का स्टॉक भी खत्म हो गया है। इस वजह से सप्लाय बंद करना पड़ी। पाटी जाने वाले लोगों को राजघाट रोड स्थित पंप तक चक्कर लगाना पड़ा। उधर, राजघाट रोड पर रंगपंचमी की छुट्टी की सूचना लगाई थी। लेकिन कर्मचारियों को आधे दिन के बाद तक पंप चालू रखना पड़ा। जानकारी अनुसार अन्य पंप बंद रहने से यहां भीड़ लगी रही। लोगों की लाइन खत्म नहीं हो रही थी।
पाटी रोड पर पेट्रोल पंप बंद रहने से लोगों को परेशानी हुई।