भोपाल हाट में फाग महोत्सव 15 मार्च तक
सिटी रिपोर्टर| मप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से भोपाल हाट परिसर में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया है। 15 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव में 12 राज्यों के करीब 80 कारीगर अाए हुए हैं। प्रदर्शनी में मलवरी सिल्क, कोसा, मूंगा, चंदेरी, महेश्वरी फैब्रिक पर तैयार डिजाइनर ड्रेस कलेक्शन प्रदर्शित किए गए हैं। मेले में प्रिटेंड ड्रेस मटेरियल, कॉटन और सिल्क मिक्स ट्रेडिशनल साड़ियों को खरीदने में महिलाओं की ज्यादा रुचि नजर अा रही है। मेले में चंदेरी और महेश्वरी साड़ियों की बड़ी रेंज उपलब्ध कराई गई है। साेमवार काे यहां ब्रज की होली खेली गई ।