- Hindi News
- National
- Moondi News Mp News Phag Festival Played Holi Of Flowers By Planting Dry Gulal Also Danced
फाग उत्सव : सूखा गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली; नृत्य भी किया
राठौर समाज के दुर्गा शक्ति महिला ग्रुप द्वारा रंग पंचमी पर फाग उत्सव मनाया गया। महिलाओं दोपहर को समाज की धर्मशाला पहंुची। राधा, कृष्ण व रुक्मिणी के रूप में महिलाओं को सजाने के साथ महिलाएं भी शृंगार करके आई थीं। राधा के रूप में सुनीता राठौर, कृष्ण के रूप में माया राठौर व किया गया। एक-दूसरे को सूखा गुलाल लगाकर फूलों से होली खेली गई। फाग गीतों पर रास-लीला का मंचन करने के बाद सभी ने जमकर नृत्य किया।
...और इधर, स्कूलों की छुट्टी, बच्चों ने खूब खेली होली
बीड़ | कोरोना वायरस को सरकार ने महामारी घोषित कर दिया है। प्रदेश सरकार ने अागामी आदेश तक स्कूलों की छुट्टी कर दी है। इससे खुश बच्चों ने शनिवार को रंग पंचमी पर जमकर होली खेली। एक-दूसरे क रंग लगाया और पानी से सराबोर किया। युवाओं ने कुछ देर मस्ती की और गांव के बाहर पार्टी मनाने चले गए। खेतों में दाल-बाफले की महक उठती रही। 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों ने रंगों से दूरी बनाए रखी।
मूंदी. राठौर समाज की महिलाएं सज-धज कर फाग उत्सव में भाग लेने पहुंची।