फाग उत्सव : महिलाओं ने श्रीकृष्ण भजनों पर किया नृत्य
_photocaption_बड़वानी | सांवरिया सेठ मंदिर की शयन मंडल समिति ने फाग उत्सव मनाया। दो महिलाएं श्रीकृष्ण बनकर आई। समिति की महिलाओं ने श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य किया। इस दौरान रचना सोहनी, जया शर्मा, रश्मि भावसार, किरण यादव, यमुना सराफ, राखी भावसार, गरिमा भावसार, रंजना जाट मौजूद थी। उधर, सांवरिया सेठ संस्थान की सभी समितियों का सामूहिक फाग उत्सव का आयोजन मंगलवार रात 8 बजे से होगा। इसमें समिति सदस्य फूल व गुलाल से उत्सव मनाएंगे।*photocaption*