पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Phd Candidates Will Be Able To Join Rdc Only On Submission Of Noc

पीएचडी : एनओसी जमा करने पर ही आरडीसी में शामिल हो सकेंगे उम्मीदवार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल| बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने वर्ष 2017-18 में आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा (डीईटी) के संबंध में जल्द ही आरडीसी कराने की सूचना जारी की है। इसके अनुसार डीटीई में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए कोर्स वर्क की कक्षाओं का आयोजन पिछले साल किया गया था। इसकी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आरडीसी में शामिल किया जाएगा। इसके लिए उन्हें करीब 10 तरह के दस्तावेज विवि की अकादमी शाखा में जमा करने को कहा गया है। इसमें विशेष रूप से शासकीय, अर्धशासकीय और अशासकीय संस्थानों में कार्यरत उम्मीदवारों को अपनी संस्था से एनओसी प्राप्त कर जमा करनी होगी।
खबरें और भी हैं...