घर में नहीं रखनी चाहिए महाभारत की तस्वीर **
do & don’t
घ र में देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरें रखने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। आज भी अधिकतर लोग इस परंपरा का पालन करते हैं। महाभारत को भारत के इतिहास का सबसे भीषण युद्ध माना जाता है। कहते हैं कि इस युद्ध के प्रतीकों, मसलन तस्वीर या रथ इत्यादि को घर में रखने से घर में क्लेश बढ़ता है। यही नहीं, महाभारत ग्रंथ भी घर से दूर ही रखने की सलाह दी जाती है। घर में ऐसी तस्वीरें न लगाएं, जिसमें युद्ध का दृश्य हो। इनसे मानसिक तनाव बढ़ता है। जिस घर में महाभारत युद्ध की तस्वीर इत्यादि लगाई जाती है वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है और उस घर में सदा पारिवारिक कलह बनी रहती है।
फें गशुई में हाथी को सामर्थ्य, सफलता और सौभाग्य का साथी माना जाता है। इतना ही नहीं, इसका संबंध इच्छाशक्ति, दीर्घायु, संतान प्राप्ति, बौद्धिक क्षमता और प्रतिष्ठा से भी है। फेंगशुई हाथी को आप घर के जिस भाग में स्थापित करते हैं, यह उस भाग की ऊर्जा को बढ़ा देता है। फेंग्शुई हाथी का सुरक्षा की दृष्टि से विशेष महत्व है। एक हाथी की मूर्ति को अथवा हाथियों के जोड़े की मूर्ति को मुख्य द्वार पर रखना परिवार को सुरक्षा प्रदान करता है। ऊपर की ओर सूंड किए हुए हाथियों को अगर मुख्य द्वार पर रखा जाता है तो ये समृद्धि, सौभाग्य एवं सफलता को आमंत्रित करते हैं। वहीं नीचे की ओर सूंड किए हुए हाथियों को मुख्य द्वार पर रखना दीर्घायु का प्रतीक है।
फेंगशुई हाथी रखने से बढ़ती है बौद्धिक क्षमता
**