- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Photography This Is The River Of Colors 100 Km Long River Has Five Colored Plants Previously It Was Forbidden To Go Here Due To Terrorism
फोटोग्राफी... ये है रंगों की नदी, 100 किमी लंबी नदी में हैं पांच रंग के पौधे, पहले आतंकवाद के कारण यहां जाना मना था
_photocaption_कोलंबिया की कैनो क्रिसटेल्स नदी दुनियाभर में अपने रंगों के लिए मशहूर है। इसे लिक्विड रेनबो भी कहते हैं। सियरा डे ला माकारेना पर्वत श्रृंखला के बीच करीब 100 किमी (62 मील) लंबी इस नदी में मुख्य रूप से पांच रंगों के जलीय पौधे निकलते हैं। साल के एक विशेष समय में कई जगह तो खासकर लाल रंग के पौधे इतनी अधिक संख्या में निकलते हैं कि यह नदी रेड कारपेट जैसी दिखती है। 2009 तक आतंकवाद और पर्यावरण के नुकसान के खतरे के कारण यहां पर पर्यटकों को नहीं आने दिया जाता था।*photocaption*