- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Pipeline Again Burst Near Charkheda Railway Station Water Will Come By This Afternoon
चारखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास फिर फोड़ दी पाइप लाइन, आज दोपहर तक आएगा पानी
चारखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात बदमाश ने फिर नर्मदा जल योजना की मुख्य पाइप लाइन फोड़ दी। इस कारण रविवार को शहर के कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं हो सकी। सुधार कार्य पूरा होने के बाद सोमवार दोपहर बाद पानी सप्लाई होने की संभावना है।
पाइप लाइन फूटने के कारण रविवार को दोपहर 1 बजे चारखेड़ा से शहर में की जा रही पानी सप्लाई रोक दी गई। विश्वा कंपनी ने सुधार कार्य शुरू किया। इस दौरान पता चला कि पाइप लाइन में किसी नुकीली वस्तु से आरपार होल कर दिया। इससे पहले भी इस क्षेत्र में अज्ञात लोग पाइप लाइन को नुकसान पहुंचा चुके हैं। प्रशासन द्वारा पाइप लाइन की मानिटरिंग पटवारियों से कराए जाने के निर्देश दिए के बावजूद किसी भी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज नहीं हो सका। पिछली बार अमलपुरा क्षेत्र में पाइप लाइन फूटने पर निगम ने कोतवाली में शिकायत कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि इस संबंध में भी किसी तरह के कार्रवाई नहीं हो सकी।
लाइन दुरुस्त करता कर्मचारी।
पाइप लाइन को नुकसान पहुंचा चुके हैं। प्रशासन द्वारा पाइप लाइन की मानिटरिंग पटवारियों से कराए जाने के निर्देश दिए के बावजूद किसी भी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज नहीं हो सका। पिछली बार अमलपुरा क्षेत्र में पाइप लाइन फूटने पर निगम ने कोतवाली में शिकायत कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि इस संबंध में भी किसी तरह के कार्रवाई नहीं हो सकी।
से आरपार होल कर दिया। इससे पहले भी इस क्षेत्र में अज्ञात लोग