पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Place A Handkerchief Or Tissue Paper On The Nose And Mouth While Laughing And Sneezing

हंसते व छींकते समय नाक और मुंह पर रुमाल या टिशू पेपर रखें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लायंस क्लब ने शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में कोरोना वायरस जागरुकता कार्यक्रम किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने वायरस से बचाव के उपाय बताए। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन नारायण बाहेती व अध्यक्ष संजय विधाणी ने बताया क्लब द्वारा लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

राजीव मालवीया ने कहा कि जानकारों के अनुसार इसके संक्रमण को फैलने से रोककर ही इसे काबू में किया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशा निर्देश जारी किए है। इनके मुताबिक- हाथों को साबुन से धोना चाहिए। अल्कोहल आधारित हैंड्रब का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। हंसते और छींकते समय नाक और मुंह को रुमाल या टिशू पेपर से ढंक कर रखें। जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू के लक्षण हो उनसे दूरी बनाकर रखें। अंडे और मांस के सेवन से बचें। कार्यक्रम में गांधी प्रसाद गदले, एनडी पटेल, प्रशांत रामसनेही, राकेश मालवीय, मनीषा पाटिल शिल्पी राय, नारायण बाहेती, संजय विधानी, राजीव मालवीय, कमल नागपाल, डॉ आसाराम पटेल, देवेंद्र देसाई, राजेंद्र शाह सहित ग्रामीण मौजूद थे।

इधर, फाग उत्सव मनाया, कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताए

खंडवा | महिला पतंजलि योग समिति ने शुक्रवार को रंगपंचमी के उपलक्ष्य में फाग उत्सव मनाया। महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के उपाय भी बताए। इस दौरान संध्या मालवीय, मंजू पाथरेकर, सुनीता गंगराड़े, शशि हनोतिया, किरण ताम्रकार, शेला भगत, छाया, लता मौजेकर, चित्र वर्मा, रुक्मिणी चौधरी, संगीता चौहान, सविता परदेसी, अर्पिता तिवारी, पुष्पा सोनी, चित्रा वर्मा, पुष्पा ठाकुर आदि महिलाएं मौजूद थीं। जानकारी आशा उपाध्याय ने दी।

जिला अस्पाल में कोनोना वायरस को लेकर जागरूक करते क्लब सदस्य।
खबरें और भी हैं...