पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Plaster In Filter Tank Old Tiles Removed From Pool Not A Single Truss Plated In A Week

फिल्टर टैंक में किया जा रहा प्लास्टर, पूल से निकाल दी पुरानी टाइल्स, एक सप्ताह में एक भी ट्रस नहीं चढ़ाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्विमिंग पूल का काम अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी डेढ़ महीने में इसके शेष बचे काम पूरे करना है। फिलहाल इसके फिल्टर टैंक में प्लास्टर किया जा रहा है।

15 दिन पहले खुदाई के बावजूद इसकी पाइप लाइन नहीं बदली जा सकी। ट्रस लगाने का काम भी बहुत धीमी गति से हाे रहा है। ऐसे में तय समय सीमा में काम हाेना मुश्किल नजर अा रहा है। एक सप्ताह पहले निगम अायुक्त हिमांशु सिंह ने यहां चल रहे निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया था। इसके बाद काम की गति में किसी तरह का बदलाव नहीं हुअा। पूल से पुरानी टाइल्स ताे निकल दी, लेकिन ट्रस अाज भी उतने ही लगे हुए हैं। 6 मार्च तक यहां 9 ट्रस लगे थे। एक सप्ताह बाद भी यही स्थिति है। इसमें कुल 16 ट्रस लगने हैं। जबकि अायुक्त के निरीक्षण के दाैरान तीन दिन में एक ट्रस लगने की बात ठेकेदार ने बताई थी। एेसी ही गति से काम चला ताे इस बार भी गर्मी के माैसम में शहर के खिलाड़ियाें काे स्विमिंग पूल का लाभ नहीं मिल सकेगा।

यह काम करना है बाकी

फिल्टर टैंक में कांक्रीटिंग होने के बाद शनिवार काे इसमें प्लास्टर का काम किया गया।

अप्रैल तक काम करने के दिए हैं निर्देश

हिमांशु सिंह, अायुक्त, नगर पालिक निगम

{ ट्रस का काम पूरा हाेने के बाद ही इसमें टाइल्स लगाई जाएगी।

{ फिल्टर टैंक से जुड़ी पाइप लाइन फिर से लगाना है। चाेक हाेने के कारण पुरानी लाइन काे 15 दिन पहले खुदाई के बाद निकाल िदया था।

{ फिल्टर टैंक का काम हाेने के बाद यहां फिल्टर लगाया जाएगा। इससे स्विमिंग पूल का पानी साफ हाेगा।

{चेंजिंग रूम में खिड़की-दरवाजे भी अभी तक नहीं लग पाए हैं।

स्विमिंग पूल से पुरानी टाइल्स निकाल दी गई, शनिवार काे यहां श्रमिक ट्रस की फिटिंग करते रहे।
खबरें और भी हैं...