पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Played A Mobile Game During The Day Took 1 Wicket For 25 Runs In 2 Overs In The Evening

दिन में मोबाइल गेम खेला, शाम को 2 ओवर में 25 रन देकर लिया 1 विकेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मीटर से नापकर रनअप मार्क किया

गेंदबाजों को आमतौर पर कदमों से नापकर रनअप मार्क करते देखा जाता है। लेकिन अर्जुन तेंडुलकर ने बाकायदा मेजरिंग टेप मंगाकर 20 यार्ड पर अपना रनअप मार्क किया और फिर उसी मार्क से गेंदबाजी की।

रामकृष्ण यदुवंशी . भोपाल

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन बुधवार को शहर में थे। वह यहां एक टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आए हुए हैं। वह मुंबई की डीवाई पाटिल अकादमी की टीम से खेलने आए हुए हैं। डीवाई अकादमी की टीम का मुकाबला एयर इंडिया से था।

शाम 7 बजे फ्लडलाइट्स में खेले गए मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने 2 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 4 चौके खाए और कुल 25 रन दिए। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जयदीप को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। बाकी समय वह फाइन लेग पर फील्डिंग करते नजर आए। उनकी टीम ने यह मुकाबला 20 रनों से जीत लिया। अर्जुन को नौवें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरना था, हालांकि उनकी टीम के 6 ही विकेट गिरे। अर्जुन को पहली बार यहां खेलते देखने के लिए दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ भी जमा थी।

होटल में और मैच के बाद भी अर्जुन का मोबाइल गेम के प्रति प्यार जरूर नजर आया। बुधवार को दिनभर वह होटल में अपने कमरे में मोबाइल पर गेम खेलते रहे। बीच में लंच के लिए नीचे होटल की लॉबी में गए, लेकिन कोई खास मेन्यू ऑर्डर नहीं किया।

रात को मैच खत्म होने के बाद भी अर्जुन मोबाइल पर गेम खेलते नजर आए। सभी खिलाड़ियों ने डिनर किया, लेकिन जूनियर तेंडुलकर वहां भी डाइनिंग टेबल पर बैठे जरूर, लेकिन कुछ खाया नहीं, मोबाइल पर गेम खेलते रहे।

मैच खत्म होने के बाद कमेंटेटर ने अर्जुन को माइक पर बुलाया। उन्होंने कहा- हमारी टीम जीती, इसकी खुशी है। यहां का बाउंसी विकेट है। भोपाल के अनुभव पर वह बोले- मैं यहां दूसरी बार आया हूं। यहां मेरे कुछ अच्छे दोस्त हैं।

खबरें और भी हैं...