- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Played For Some Time Then The Seventh Student Hanged Herself After Going Home
कुछ देर खेली फिर घर जाकर सातवीं की छात्रा ने लगाई फांसी
जाटखेड़ी में गुरुवार सुबह सातवीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। ढोलक बस्ती निवासी 14 वर्षीय पूजा अहिरवार कक्षा सातवीं की छात्रा थी। पिता राजा अहिरवार चार साल से परिवार से अलग रह रहे हैं। एसआई सुरेश मिश्रा के मुताबिक पूजा यहां मां और भाई के साथ रह रही थी। गुरुवार सुबह मां काम पर चली गई, जबकि भाई सूरज स्कूल गया था। कमर दर्द की बात कहकर पूजा स्कूल नहीं गई। दोपहर 12 बजे सूरज घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दीवार फांदकर वह घर में गया तो पूजा फंदे पर लटकी मिली। पड़ोसियों की मदद से उसने बहन को फंदे से उतारा। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ये कदम उठाने से पहले वह एक सहेली के साथ पास की दुकान तक गई थी। घर के बाहर कुछ देर खेली भी। परिवार फिलहाल ये अंदाजा नहीं लगा पा रहा है कि उसने फांसी क्यों लगाई होगी?
आज बदले हुए रूट से जाएंगी अमृतसर और कुशीनगर सहित 4 ट्रेनें
भोपाल | मध्य रेल मुंबई मंडल के कल्याण-कसारा सेक्शन पर मेंटेनेंस संबंधी काम 13 और 14 मार्च की रात में किए जाएंगे। इस कारण सेक्शन में यातायात ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कुछ ट्रेनों को परिवर्तित रूट से चलाया जाएगा। रेलवे के मुताबिक गुरुवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन अमृतसर से रवाना हुई ट्रेन नंबर 11058 अमृतसर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और 11016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशीनगर एक्सप्रेस परिवर्तित रूट वाया मनमाड़- दौंड होकर गंतव्य की ओर जाएंगी। वहीं, ट्रेन नंबर 11062 मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित रूट वाया जलगांव-वसई रोड होकर गंतव्य को रवाना होंगी।
इलाज के लिए बेटी के घर आई मां ने की खुदकुशी
भोपाल | ग्वालियर से इलाज कराने भोपाल आई एक महिला ने बेटी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपनी बेटी के साथ 15 दिन पहले भोपाल आई थी। शाहजहांनाबाद पुलिस के मुताबिक 57 वर्षीय अशरफी देवी तोमर मुरैना की रहने वाली थीं। उनकी बेटी प्रतिभा सिंह की शादी भोपाल में रहने राजपाल सिंह से हुई है। राजपाल 23वीं बटालियन में आरक्षक हैं। वे ईदगाह हिल्स स्थित शौर्य आवासीय परिसर में रहते हैं। राजपाल होली ड्यूटी में विदिशा गए थे। घर पर प्रतिभा और अशरफी देवी थी। गुरुवार सुबह प्रतिभा ने मां को खिड़की की रॉड पर साड़ी के फंदे पर लटके देखा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। प्रतिभा ने पुलिस को बताया कि मां का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। उनकाे इलाज के लिए ही वे भोपाल लेकर आईं थीं। होली के बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना था।
शिकारी आमिर दुबई भागा इंग्लिश रायफल रखने वाले दोस्त अंडरग्राउंड
भोपाल| इंग्लिश रायफल से वन्य जीवों का शिकार करने वाला आमिर खान दुबई भाग गया है। उसके तीन दोस्त भूमिगत हो गए हैं। आमिर को इंग्लिश रायफल के कारतूस उपलब्ध कराने वाले शूटर इरफान ने भोपाल में तीन-चार शूटरों को भी कारतूस सप्लाई किए हैं। एसटीएफ के अफसरों के मुताबिक आमिर के दुबई जाने के संबंध में एसटीएफ जानकारी जुटाने में लगी है। इधर, अामिर जिन दोस्तों की इंग्लिश रायफल का इस्तेमाल शिकार करने में करता था, वे भी भूमिगत हो गए हैं। एसटीएफ उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। जांच में सामने आया है कि जयपुर निवासी शूटर इरफान खान ने आमिर के अलावा भोपाल में तीन-चार शूटरों को भी अवैध रूप से कारतूस सप्लाई किए हैं। इरफान ने 2016 से शूटिंग में हिस्सा लेना छोड़ दिया था। वह इंग्लिश कारतूस की अवैध सप्लाई कर रहा था। एसटीएफ ने इरफान द्वारा आमिर को भेजे गए .30 और .223 बोर के 520 कारतूस को जांच के लिए भेजा गया है। एसटीएफ ने यह कारतूस सलमान खान से राजगढ़ में बरामद किए थे। एसटीएफ आमिर पर पांच हजार का इनाम घोषित कर चुकी है।
रेलवे लेगा ब्लॉक
एसटीएफ को तलाश
15 दिन पहले आई थी