पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sendhwa News Mp News Played Traditional Games Like Kabbadi Also Did Yoga

कबड्‌डी जैसे पारंपरिक खेल खेले, योग भी किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डॉक्टर्स एसोसिएशन सेंधवा ने पारंपरिक खेलों को फिर से जीवंत करने के लिए किया आयोजन

पारंपरिक खेलों को फिर से जीवंत करने के लिए एवं फिट इंडिया का संदेश देने के लिए डाॅक्टर्स एसेसिएशन सेंधवा ने शुक्रवार को पारंपरिक खेलों का आयोजन किया। इसमें कबड्‌डी, खो-खो, गिल्ली डंडा आदि खेल खिलाए गए।

निजी स्कूल में सुबह 7 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में योग ग्रुप सेंधवा के सदस्यों ने योग व प्राणायाम का अभ्यास करवाया। योग के लाभ भी बताए। इसके बाद भारतीय पारंपरिक खेल जैसे गदड़मार, गिल्ली डंडा, कंचे, लट्टू, कबड्डी आदि के अलावा क्रिकेट, वॉलीबॉल खिलाए गए। एयरोबिक्स का भी आनंद लिया। नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव मुख्य अतिथि एवं एसडी एम घनश्याम धनगर, तहसीलदार एसआर यादव, एसडीओपी टीएस बघेल, बीएमओ ओंकारसिंह कनेल विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन थे। सेंधवा डॉक्टर्स एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. श्रीश दुबे ने कहा स्वस्थ शरीर व मन के लिए खेलकूद व व्यायाम जरूरी है। वर्तमान में बच्चे खेलों से दूर होते जा रहे हैं। पारंपरिक खेलों के बारे में जानकारी नहीं है। इसे देखते हुए ये आयोजन किया गया। इस दौरान मयंक शर्मा, किंशुक लालका, एमके जैन, अजय गुप्ता, अश्विन जैन, आनंद गुप्ता, राजेंद्र रघुवंशी सहित शहरवासी एवं एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। सामूहिक राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। पौष्टिक नाश्ता भी दिया गया।

आयोजन के दौरान कबड्‌डी खेलते डॉक्टर्स एसोसिएशन के सदस्य व अन्य।ं
खबरें और भी हैं...