- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Players From All Over The State Showed Their Ability In Gymnastics Selection Trials
प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने जिम्नास्टिक चयन ट्रॉयल्स में दिखाई काबिलियत
_photocaption_चयन ट्रॉयल्स में भाग लेते प्रतिभागी। *photocaption*
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | मप्र जिम्नास्टिक्स टीम के चयन ट्रायल्स में स्थानीय चिमनबाग मैदान स्थित जिम्नास्टिक्स सेंटर पर आयोजित किए गए। मप्र जिम्नास्टिक्स संगठन के अध्यक्ष अभय राहुल ने बताया कि इस दौरान मप्र से इंदौर सहित भोपाल, उज्जैन, नीमच, जबलपुर, ग्वालियर आदि शहरों से 75 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मप्र सीनियर टीम 27 से 31 मार्च तक हैदराबाद में आयोजित 56वीं सीनियर स्पर्धा में भाग लेगी। वहीं रिदमिक सीनियर व जूनियर टीम 23 से 27 मार्च को बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा भाग लेगी। रिदमिक जिम्नास्टिक्स वर्ग में सिर्फ लड़कियां हिस्सा लेती हैं जबकि अन्य वर्गों में लड़के और लड़कियां दोनों चुनौती पेश करेंगे।