पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पोएट्री हाउस पार्टी... पोएट्री लवर्स का नया शगल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वर्षों पुरानी कविताओं को पहली बार मिले श्रोता

पार्टी में शामिल हुईं विजेता चंदेल कहती हैं - बचपन से ही कविताएं लिख रही हूं पर कभी किसी को सुनाई नहीं। पोएट्री हाउस पार्टी का पता चला तो इसमें शामिल हुई। वहां सब अजनबी थे, लेकिन वहां कई ऐसी एक्टिविटीज़ हुईं कि हम सब चंद मिनटों में एक-दूसरे से घुल मिल गए। पहली बार मेरी कविताओं को श्रोता मिले।

नए दोस्त मिले, अब बिज़नेस पार्टनर हैं

ऐसी ही एक पार्टी में शामिल हुए प्रखर साहू प्रायवेट जॉब करते हैं। कहते हैं मुझे सोशल मीडिया से पता चला कि ऐसे इवेंट्स भी हो रहे हैं। मुझे लिखने-पढ़ने का शौक था तो सोचा इस इवेंट में शामिल हुआ जाए। वहां सभी बारी-बारी अपनी कविताएं सुना रहे थे, मैंने भी अपने लिखे कुछ अश्आर सुनाए। यहां कुछ नए दोस्त भी बन गए।

दीपेंद्र सिंह राजपूत. इंदौर

पार्टी या नया ट्रेंड है यह जो इंदौर में पॉपुलर हो रहा है। पोएट्री लवर्स मिलते हैं, कुछ सुनते हैं... कुछ सुनाते हैं। कभी खुद के लिखे से तो कभी अपने पसंदीदा कवि या शायर के कलाम से महफिल रोशन करते हैं। एक सी सोच, एक से मिज़ाज वाले लोगों के मिलने-जुलने का, कुछ वक्त साथ गुज़ारने का, एक हल्की शाम बिताने का खूबसूरत बहाना बन रही हैं पोएट्री हाउस पार्टी और शायरी की आम महफिलों से मुख़्तलिफ़ हैं ये क्योंकि इनमें मंच पर कोई नामी रचनाकार नहीं होते, बल्कि ऐसे नए लेखक होते हैं जो कभी अपनी डेस्क पर रखे काग़ज़ों पर तो कभी डायरी के आखिरी सफहों पर दिल की बात उतार दिया करते हैं। अपने जैसों से मिलते हैं तब ये चिप्पियां, ये सफ़हे खुलते हैं। शहर में इन दिनों ऐसी पार्टीज़ होने लगी हैं।

हाल ही में ऐसी ही एक पार्टी अरेंज करने वाले हुसैन टिनवाला ने बताया यदि आप रूटीन लाइफ से हटकर कुछ करना चाहते हैं तो उसके लिए पोएट्री हाउस पार्टी सबसे बेहतर जरिया है। हम सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों को इन्फॉर्म करते हैं। जो इंट्रेस्टेड होते हैं वो इसमें शामिल होने के लिए रुचि दिखाते हैं। समय और जगह बाद में तय करके सभी को सूचित किया जाता है। पहली बार मिल रहे लोगों के बीच तकल्लुफ़ कम हो जाए इसके लिए कुछ ऐसे गेम्स खिलाते हैं जिनमें इंटरेक्शन हो। सभी पार्टिसिपेंट्स अपने साथ कुछ खाने के लिए लाते हैं और एक दूसरे से शेअर करते हैं। एक दूसरे के साथ फूड शेअर करे वाली पॉट लक एक्टिविटी भी आइस ब्रेकिंग साबित होती है।

खबरें और भी हैं...