पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Police Could Not Apprehend 11 Lakh Crooks Who Steal 11 Lakh From The Wedding Of Businessman39s Daughter

व्यापारी की बेटी की शादी से ~11 लाख चुराने वाले बदमाशों काे 14 दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
20 तोले सोने के जेवर और 2 दो लाख रुपए नकद हुए थे चोरी

कोलार रोड स्थित संस्कार उपवन गार्डन में कपड़ा व्यापारी की बेटी के शादी समारोह से करीब 11 लाख चुराने वाले बिन बुलाए मेहमान का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। 14 दिन में कोलार पुलिस ने चोरी करने वाले का ट्रैक तो खंगाल लिया, लेकिन पकड़ अब तक नहीं पाई है। दावा है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। बीती एक मार्च की दोपहर करीब तीन बजे ये वारदात साउथ इनक्लेव, गुजराती कॉलोनी, बावड़िया कला निवासी 58 वर्षीय अरविंद जैन की बेटी वर्षा की शादी के दौरान हुई थी। वर्षा का शादी समारोह कोलार के संस्कार उपवन में चल रहा था। चोरी गए बैग में 20 तोला वजनी सोने के जेवर, दो लाख नकद और व्यवहार के लिफाफे रखे थे।

निशातपुरा पुलिस भी खाली हाथ: बीती दो मार्च की देर रात पुरुषोत्तम नगर, सेमरा निवासी दीपक सिंह सोलंकी की बहन ज्योति की शादी के दौरान ढाई लाख का माल चुराने वाले भी अब तक गिरफ्त से दूर हैं।

खरीदारी करने गईं संयुक्त कलेक्टर की प|ी के पर्स से 20 हजार गायब

भोपाल| मिसरोद स्थित बेस्ट प्राइस खरीदारी करने गई संपदा अधिकारी (संयुक्त कलेक्टर) की प|ी के पर्स से चोरों ने 20 हजार रुपए चोरी कर लिए। पर्स से रकम चोरी होने का पता उस समय चला जब उन्होंने भुगतान के लिए पर्स खोला और उसमें रुपए नहीं थे।

मिसरोद पुलिस के मुताबिक चार इमली निवासी संयुक्त कलेक्टर मुकुल गुप्ता संपदा संचालनालय में संपदा अधिकारी हैं। गुप्ता गुरुवार शाम 6 बजे प|ी संगीता गुप्ता के साथ खरीदने के लिए बेस्ट प्राइस पहुंचे थे। सामान निकालने के बाद वे काउंटर पर भुगतान करने पहुंचे तो संगीता ने पर्स खोलकर देखा तो उसमें रखे 20 हजार रुपए गायब थे। बेस्ट प्राइस के अंदर ही किसी ने पर्स से रुपए गायब किए थे। संगीता गुप्ता ने इसकी शिकायत मिसरोद थाने में की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। कैमरों की क्वालिटी अच्छी नहीं होने से फुटेज में तस्वीर साफ नहीं दिख रहीं हैं। गुप्ता ने बेस्ट प्राइस प्रबंधन को सुझाव दिया है कि वे बोर्ड लगाए कि यहां जेब कतरे सक्रिय हैं, सावधान रहें। बैरागढ़ पुलिस के मुताबिक झूलेलाल मंदिर के पास बैरागढ़ निवासी जया लालवानी शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे ठेले पर सब्जी खरीद रहीं थीं। उन्होंने पर्स ठेले पर रख दिया। कुछ देर बाद पर्स गायब था।

धुंधले सीसीटीवी फुटेज से चोरों को तलाश रही पुलिस

बैरसिया बस स्टैंड पर बेटे का कर रहे थे इंतजार

बुजुर्ग की जैकेट से बदमाश ने चाेरी कर लिए 46 हजार रुपए

भोपाल| बैरसिया बस स्टैंड पर करीला मंदिर जाने बेटे का इंतजार कर रहे एक बुजुर्ग की जेब से बदमाश 46 हजार रुपए चोरी करके ले गया। बदमाश ने बुजुर्ग की जैकेट की तारीफ करते हुए उनके कंधे पर हाथ रखा था। इस बीच उसने जेब पर हाथ साफ कर दिया। उनका बेटा भोपाल से बैरसिया पहुंचने वाला था।

पुलिस के मुताबिक ग्राम झिकरिया छापरी, नजीराबाद निवासी 85 वर्षीय मथुरा प्रसाद वंशकार खेती-किसानी करते हैं। उनका बेटा जगदीश वंशकार भोपाल में रहता है। शुक्रवार को मथुरा प्रसाद को परिवार के साथ करीला मंदिर जाना था। वह नजीराबाद से प|ी के साथ बस में बैठकर बैरसिया पहुंचे और भोपाल से बेटे के पहुंचने का इंतजार करने लगे। शाम करीब पांच बजे वह प|ी के साथ बैरसिया बस स्टैंड पर बैठे हुए थे, तभी एक युवक उनके पास पहुंचा। उसने मथुरा प्रसाद के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा कि बाबा आपकी जैकेट अच्छी लग रही है, इसे कहां से खरीदा। मथुरा ने उसे बताया कि जैकेट बैरसिया बाजार से ही खरीदी है। इसके बाद युवक वहां से चला गया। कुछ देर बाद देखा तो जैकेट के अंदर जेब में रखे 46 हजार रुपए गायब थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि 40 हजार रुपए उन्होंने रुनाहा स्थित बैंक से निकाले थे और बाकी रुपए उनके पास पहले से थे।
खबरें और भी हैं...