- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Police Officer39s Minor Daughter Was Shown Pornographic Film Raped
पुलिस अधिकारी की नाबालिग बेटी को अश्लील फिल्म दिखाई, दुष्कर्म भी किया
महिला सूबेदार व आरक्षक पर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया
पुलिस लाइन में पदस्थ महिला सूबेदार पर 12 साल की बच्ची ने ब्लू फिल्म दिखाने का आरोप लगाया। साथ ही एक आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़ित बालिका पुलिस अधिकारी की बेटी है, जिसे आरक्षक कोचिंग व स्कूल से लाना ले जाना करता था। जबकि महिला सूबेदार इस घिनौने काम में आरक्षक का सहयोग करती थी।
टीआई ने कहा- केस दर्ज नहीं हुआ
मामले को लेकर पुलिस अधिकारी बयान देने से बचते रहे। कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई ने कहा बालिका के कोर्ट में बयान हुए हैं, लेकिन प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। जबकि फरियादी पक्ष की ओर से एफआईआर की कॉपी वाॅट्सएप पर मीडिया तक पहुंचाई गई।
पीड़िता की मां द्वारा दर्ज एफआईआर के प्रमुख अंश
मैं सिविल लाइंस निवासी, मेरी 12 साल की बच्ची 20 जनवरी 20 को निर्धारित समय से कोचिंग से घर नहीं लौटी तो मैं अपने साथ एक आरक्षक को लेकर सूबेदार स्वाति कामले के घर पहुंची। वहां पर ताला बंद पाए जाने पर आरक्षक अनुपम अग्रवाल के गणेश तलाई स्थित किराये के रूम पर पहुंची। बंद खिड़की के पास से मेरी बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी। मैंने खिड़की को झटका देकर खोला तो आरक्षक अनुपम बच्ची का मुंह दबाकर शारीरिक संबंध बना रहा था। जोर से चिल्लाकर उसका दरवाजा हाथों व पैर से खोलने का प्रयास किया। अनुपम ने दरवाजा खोला और बाहर आया तो मैंने उसे जोर से एक थप्पड़ मारा। उसे बाहर की तरफ खींचा और अंदर जाकर मेरी बच्ची को उठाया। मैं अपनी बच्ची को घर ले गई और मेरे पति को घटना के बारे में बताया। घटना से आहत बच्ची शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। उसे संभालना हमारी पहली प्राथमिकता थी। बच्ची के भविष्य को लेकर हमने उस समय कोई रिपोर्ट नहीं की। 15 फरवरी को रामेश्वर पुलिस चौकी के पास सूबेदार स्वाति कामले ने मेले में घूमते हुए मोबाइल पर आरक्षक अनुपम का नाम लिया। बच्ची ने कहा कि स्वाति दीदी और शुभम भैया मेरे कई बार मना करने के बाद भी मुझे अनुपम भैया से कोचिंग से लौटते समय अपने घर पर मुझ रोककर मिलवाते हैं। स्वाति दीदी ने मुझे गंदी फिल्म भी दिखाई है। मामले में सूबेदार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व आरक्षक के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।