पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Police Racket Was Running 50 Meters Away From The Spa Under The Cover Of Sex Racket Nine Girls Three Boys Arrested

पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, नौ लड़कियां, तीन लड़के गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर | महालक्ष्मी नगर पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर स्पा की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। लसूड़िया पुलिस ने दबिश देकर यहां से 9 लड़कियां और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इस सेक्स रैकेट को लेकर रहवासी लंबे समय से शिकायत कर रहे थे। लसूड़िया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक फ्लैट में संचालित नेचर स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना पर एक टीम ने उक्त फ्लैट पर दबिश दी तो यहां अनैतिक काम में लिप्त लड़के और लड़कियां मिलीं। पुलिस को पता चला कि लड़कियां सिक्किम और बंगाल की हैं और लड़के इंदौर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार देह व्यापार संचालित करने वाला आकाश जोगी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
खबरें और भी हैं...