- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Police Will Get Posters Of Absconding Mafia To Be Installed At Other Places Including Bus Stand Railway Station
फरार माफिया के पोस्टर छपवाएगी पुलिस, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर लगवाएगी
सरकार द्वारा भूमाफिया सहित अन्य माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के चलते
फरार हुए माफियाओं पर पुलिस और सख्त हो गई है। पुलिस के अधिकारियों ने बैठक कर निर्णय लिया है कि जो बड़े माफिया फरार हैं उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस
पोस्टर छपवाएगी। इसके बाद उन्हें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगवाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी इन्हें वायरल किया जाएगा, ताकि इन्हें पकड़ने में आसानी हो। इन्हें पकड़ने के लिए दूसरे राज्यों की पुलिस की मदद भी ली जा रही है।