पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Posters Will Be Made In Urdu To Prevent Malnutrition Nimari And Korku Will Show The Importance Of Nutrition

कुपोषण रोकने उर्दू में बनेंगे पोस्टर, निमाड़ी और कोरकू में बताएंगे पोषण का महत्व

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
पर गर्भवती माताओं, बालिकाओं एवं कुपोषित बच्चों की जांच व जागरूकता के लिए लगाया शिविर


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला अस्पताल के नए भवन व परिसर में प्रसूताओं, किशोरी बालिकाओं एवं सुपोषित व कुपोषित बच्चों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं, किशोरी एवं उनके परिजन को पोषण संबंधी जानकारी दी।

कार्यक्रम में शामिल कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल ने कहा पोषण जागरूकता के लिए उर्दू भाषा में पोस्टर बनाए जाएंगे। वहीं कोरकू एवं निमाड़ी बोली में ऑडियो बनाकर प्रचार रथ के माध्यम से लोगों को पोषण आहार से बनाए जाने वाले पदार्थ एवं कुपोषण मिटाने के बारे में घरेलू नुस्खे सहित समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। कार्यक्रम में कुपोषण, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं संस्थागत प्रसव कराने सहित किशोरियों को प्रेरित करने वाली कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम अनुभा जैन, महिला बाल विकास अधिकारी अंशुबाला मसीह, सीएमएचओ डॉ.डीएस चौहान, सिविल सर्जन डॉ.ओपी जुगतावत, डॉ.योगेश शर्मा, मेडिकल कॉलेज के डॉ.संजय अग्रवाल, डॉ.सुनील बाजोलिया सहित स्टाफ शामिल रहा।

जांच व जागरूकता शिविर में महिला से पोषण को लेकर चर्चा करती कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल।


निमाड़ी बोली में ऑडियो बनाकर प्रचार रथ के माध्यम से लोगों को पोषण आहार से बनाए जाने वाले पदार्थ एवं कुपोषण मिटाने के बारे में घरेलू नुस्खे सहित समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। कार्यक्रम में कुपोषण, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं संस्थागत प्रसव कराने सहित किशोरियों को प्रेरित करने वाली कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम अनुभा जैन, महिला बाल विकास अधिकारी अंशुबाला मसीह, सीएमएचओ डॉ.डीएस चौहान, सिविल सर्जन डॉ.ओपी जुगतावत, डॉ.योगेश शर्मा, मेडिकल कॉलेज के डॉ.संजय अग्रवाल, डॉ.सुनील बाजोलिया सहित स्टाफ शामिल रहा।
खबरें और भी हैं...