पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Power Block Between Kalyan Kasara Trains Will Divert

कल्याण-कसारा के बीच पावर ब्लाक, डायवर्ट होकर जाएंगी ट्रेनें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडवा | सेंट्रल रेलवे के कल्याण-कसारा के बीच अप और डाउन ट्रैक पर पावर ब्लाक एवं टिटवाला में फुटओवर ब्रिज के गार्डरों के काम के कारण ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। ट्रैक पर काम के लिए 2 से 6 बजे तक का ब्लाक लिया है। इस कारण 11062 मुजफ्फरपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, 12541 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस को 12 मार्च को जलगांव-सूरत-वसई रोड से होकर जाएगी। 11058 अमृतसर-सीएसएमटी एवं 11016 गोरखपुर-एलटीटी कुशीनगर एक्सप्रेस मनमाड-दौंड के रास्तें चलेगी। वहीं 12542 डाउन एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 11.10 बजे के बजाय 12.05 बजे, 11061 एलटीटी-मुजफ्फरपुर पवन एक्सप्रेस 12.15 बजे की बजाय 3.50 बजे छूटेगी। वहीं 12138 फिरोजपुर-सीएसएमटी पंजाब मेल एवं 12154 हबीबगंज-एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेनों को भुसावल डिवीजन पर विनियमित किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...